sarkariwardi

SARKARI WARDI

www.sarkariwardi.com

हिन्दी महत्वपूर्ण :

Chapter 1 हिन्दी एक वाक्य के लिये एक शब्द

अपडेट की तारीख:

08 जुलाई दिन में 12 बजें

Chapter 2 हिन्दी एक वाक्य के लिये एक शब्द

अ से शुरु होने वाले शब्द

1. जो कहा न जा सके।
अकथनीय
2. हाथी को हाँकने के लिए लोहे का हुक।
अंकुश
3. जो खाया न जा सके ।
अखाद्य
4. जिसका जन्म पहले हुआ हो।
अग्रज
5. आगे का विचार करने वाला।
अग्रसोची
6. जो सबके आगे रहता हो।
अग्रणी
7. समाचार पत्र का मुख्य (सम्पादकीय) लेख।
अग्रलेख
8. जो खाली न जाय ।
अचूक
9. जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके।
अच्युत
10. जिसकी चिन्ता नहीं हो सकती।
अचिन्त्य
11. जो बूढ़ा न हो ।
अजर
12. जिसका कोई शत्रु उत्पत्र न हुआ हो ।
अजातशत्रु
13. जिसे जीता न जा सके।
अजेय
14. न टुटने वाला।
अटुट
15. जो अपनी जगह से न डिगे।
अडिग
16. आढ़त का व्यापार करने वाला।
आढ़तिया
17. सीमा का अनुचित उल्लंघन।
अतिक्रमण
18. जिसके आने की तिथि ज्ञात न हो।
अतिथि
19. आवश्यक्ता से अधिक वर्षा।
अतिवृष्टि
20. किसी बात या कथन को बढ़ा-चढ़ा कर कहना।
अतिशयोक्ति
21. जो बीत गया है।
अतीत 22. इन्द्रियों की पहुंच से बाहर।
अतीन्द्रिय
23. जिसकी तुलना न की जा सके।
अतुलनीय
24. जो देखा न जा सके।
अदृश्य
25. जिसके समान दूसरा न हो।
अद्वितीय
26. जो देखने योग्य न हो।
अदर्शनीय
27. धर्म या शास्त्र के विरुद्ध कार्य ।
अधर्म
28. अधिकार या कब्जे में आया हुआ।
अधिकृत
29. सर्वाधिक सम्पत्र शासक या अधिकारी।
अधिनायक
30. विधान मंडल द्वारा पारित या स्वीकृत नियम।
अधिनियम
31. कर या शुल्क का वह अंश जो किसी कारणवश अधिक से अधिक लिया जाता है।
अधिभार
32. वह पत्र, जिसमें किसी को कोई काम करने का अधिकार दिया जाय।
अधिपत्र
33. किसी पक्ष का समर्थन करने वाला।
अधिवक्ता
34. वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला शुल्क।
अधिशुल्क
35. सरकार द्वारा प्रकाशित या सरकारी गजट में छपी सूचना।
अधिसूचना
36. नीचे की ओर मुख किये हुए।
अधोमुख
37. राज्य के अधिपति द्वारा जारी किया गया वह आधिकारिक आदेश जो किसी विशेष समय तक ही लागू हो।
अध्यादेश
38. जिसका कोई दूसरा उपाय न हो।
अनन्योपाय
39. जिसका स्वामी न हो।
अनाथ
40. जिसका आदर न किया गया हो।
अनादृत
41. जिसका आदर न किया गया हो।
अनादृत
42. जिसका वचन द्वारा वर्णन न किया जा सके।
अनिवर्चनीय
43. जिसका निवारण न किया जा सके।
अनिवार्य
44. बिना पलक गिराये हुए।
अनिमेष
45. जिसका उच्चारण न किया जा सके।
अनुच्चरित
46. जो परीक्षा में उत्तीर्ण न हुआ हो।
अनुत्तीर्ण
47. किसी कार्य के लिए दी जाने वाली सहायता।
अनुदान
48. जिसकी समानता प्रकट न की जा सके।
अनुपम
49. जिसका अनुभव किया गया हो।
अनुभूत
50. किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया ।
अनुमोदन
51. किसी व्यक्ति या सिद्धांत का समर्थन करने वाला।
अनुयायी
52. एक भाषा की लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में लिखना या कहना।
अनुवाद
53. परम्परा से चली आई हुई बात उक्ति या कला।
अनुश्रुति
54. जिसका मन किसी दूसरी ओर हो।
अन्यमनस्क
55. नीचे की ओर लाना या खींचना।
अपकर्ष
56. जो पहले पढ़ा न गया हो।
अपठित
57. दोपहर के बाद का समय।
अपराह्र
58. शरीर के लिए जितना धन आवश्यक हो उससे अधिक न लेना।
अपरिग्रह
60. जो मापा न जा सके।
अपरिमेय
62. जो पूरा या भरा हुआ न हो।
अपूर्ण
63. जिसकी प्रतीक्षा या आवश्यकता हो।
अपेक्षित
64. अभिनय करने वाला पुरुष।
अभिनेता
65. अभिनय करने वाली स्त्री।
अभिनेत्री
66. जो किसी की ओर मुंह किये हुए हो।
अभिमुख
67. जिस पर अभियोग लगाया गया हो।
अभियुक्त
68. किसी कार्य को बार-बार करना।
अभ्यास
69. भली प्रकार से सीखा हुआ।
अभ्यस्त
70. किसी वस्तु का भीतरी भाग।
अभ्यन्तर
71. किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा।
अभीप्सा
72. जो कभी मृत्यु को प्राप्त न हो।
अमर
73. जो काव्य संगीत आदि का रस न ले।
अरसिक
74. द्वार या आँगन के फर्श पर रंगो से चित्र बनाने या चौक पूरने की कला
अल्पना
75. जो कम जानता हो।
अल्पज्ञ
76. जो इस लोक का न हो।
अलौकिक
77. जो कम बोलता हो।
मितभाषी/अल्पभाषी
78. जिस पर विचार न किया गया हो।
अविचारित
79. सरकार द्वारा दूसरे देश की तुलना में अपने देश की मुद्रा का मूल्य कम कर देना।
अवमूल्यन
80. अवश्य होने वाला कार्य।
hindi1
अवश्यम्भावी
81. बिना वेतन के कार्य करने वाला।
अवैतनिक
82. जिसका विभाजन न किया जा सके।
अविभाजित
83. अच्छा बुरा समझने की शक्ति का अभाव।
अविवेक
84. जो विधान या नियम के विरुद्ध हो।
असंवैधानिक
85. न हो सकने वाला।
अश्क्य/असंभव
86. जो शोक करने योग्य नहीं।
अशोक्य
87. फेंककर चलाया जानें वाला हथियार।
अस्त्र
88. किसी प्राणी को न मारना।
अहिंसा
89. अंडे से जन्म लेने वाला।
अंडज
90. महल का भीतरी भाग ।
अन्त:पुर
91. गुरु के समीप रहने वाला विद्यार्थी।
अन्त:वासी


आ से शुरु होने वाले शब्द
92. वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो।
आगतपतिका
93. वह स्त्री जिसका पति आने वाला है।
आनमिस्यतपतिका
94. किसी बात पर बार-बार जोर देना।
आग्रह
95. अपने प्राण आप लेने वाला।
आत्मघाती
96. दुसरे के हित में अपने आप को संकट में डालना।
आत्मोत्सर्ग
97. अर्थ या धन से सम्बन्ध रखने वाला।
आर्थिक
98. जो जन्म लेते ही मर गया है।
आदण्डपात
99. सर्वप्रथम मत ही मर गया है।
आदिप्रवर्तक
100. आदि से अन्त तक।
आद्योपान्त
101. पैर से लेकर सिर तक।
आपादमस्तक
102. ऐसा व्रत, जो मरने पर ही समाप्त हो।
आमरणव्रत
103. किसी पात्र आदि के अन्दर का स्थान, जिसमें कोई चीज आ सके।
आयतन
104. देश में विदेश से माल आने की क्रिया।
आयात
105. गुण-दोषों का विवेचन करने वाला।
आलोचक
106. जिसे आश्वासन दिया गया हो।
आश्वस्त
107. वह कवि जो तत्क्षण कविता कर सके।
आशुकवि
108. ईश्वर में विश्वास रखने वाला।
आस्तिक


इ और ई से शुरु होने वाले शब्द
109. इतिहास को जानने वाला।
इतिहासज्ञ
110. दूसरों की उत्रति को न देख सकना।
ईर्ष्या
111. पूरब और उत्तर के बीच की दिशा।
ईशान

उ और ऊ से शुरु होने वाला शब्द
112. खाने से बचा हुआ जूठा भोजन।
उच्छिष्ट
113. जो छाती के बल चलता हो।
उदग (सर्प)
114. जिसका ह्रदय उदार हो।
उदारह्रदय
115. ऊपर कहा हुआ।
उपर्युक्त
116. जिसका उल्लेख किया गया हो।
उल्लिखित
117. जिसके विषय में उल्लेख करना आवश्यक हो।
उल्लेखनीय
118. जिसने अपना ऋण चुका दिया हो।
उऋण
119. भूमी उपजाउ हो ।
उर्वर
120. जिस भूमी में कुछ पैदा न होता हो।
ऊसर


ए और ऐ से शुरु होने वाला शब्द
121. जिसका चित एक जगह स्थिर हो।
एकाग्रचित
122. जिस पर किसी अन्य को कुछ अधिकार न हो।
एकाधिकार
123. इस लोक से सम्बन्धित।
इहलौकिक/ऐहिक
124. इन्द्रजाल करने वाला।
ऐन्द्रजालिक